नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दिए जाने के बीच अब राजनीति गरमा गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राहुल गांधी को ही खुली बहस के लिए ललकारा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आकर उनसे सीधे संवाद और बहस कर सकते हैं।
बहस के लिए मंच चुनने की दी चुनौती
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चुनौती देने के बजाय खुद आकर किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राहुल गांधी से देश के विकास, सुशासन, लोकतंत्र, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे किसी भी विषय पर सार्वजनिक बहस करने के लिए तैयार हैं।
विपक्ष पर साधा निशाना
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष लगातार केवल राजनीतिक बयानबाजी और जनविरोधी माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में वास्तव में नीतिगत चर्चा करने का साहस है, तो उन्हें किसी भी दिन और किसी भी स्थान का चयन करके खुली बहस में शामिल होना चाहिए।

More Stories
मतदाता सूची में सुधार पर RSS का समर्थन, विपक्ष के विरोध पर होसबाले ने उठाए सवाल
इंडिया ब्लॉक पर बरसे नितेश राणे, बोले- सत्ता परिवर्तन इतना आसान नहीं
BJP के मार्च पर राज ठाकरे के बयान से सियासी तकरार, फडणवीस ने किया पलटवार