भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, परिजनों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
भोपाल निवास पर अंतिम दर्शन, जैत में होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत काशीबाई का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर (9-बी) स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके पश्चात पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव जैत (जिला सीहोर) ले जाया जाएगा। सीहोर के जैत गांव में अपराह्न 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां थीं काशीबाई
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जैविक माता का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चौहान था, जिनका देहावसान शिवराज सिंह के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई से उनका एक पुत्र वरुण है। वहीं, सुंदरबाई की संतान में शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और एक पुत्री शशि हैं।

More Stories
ब्यूटी पार्लर जाने से रोकने पर पति-पत्नी में विवाद, महिला की मौत से इलाके में सनसनी
दुष्कर्म मामले में आरोपी डिप्टी कलेक्टर को हाई कोर्ट से मिली राहत, केस में आया नया मोड़
मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में नई नियुक्तियां, जिला स्तर पर बदली टीम