October 26, 2026

पुलिस ने बंद कराए कैंपस के सभी गेट, हॉस्टिल के छात्रों को रोकने पर हंगामा

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे जाने से परिसर में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच, पुलिस ने जामिया के सभी गेट बंद कर दिए हैं। हॉस्टल के छात्रों को भी रोके जाने पर हंगामा हुआ है। इसके अलावा, पुलिस ने हंगामा करने वालों को गेट नंबर-4 से हटा दिया है। दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’, ‘फ्री शरजील इमाम’ और सेना को लेकर आपत्तिजनक नारे लिखे पाए गए थे। इसकी कड़ी निंदा करते हुए विश्वविद्यालय ने नए सिरे से पेंट करा दिए। लेकिन, शनिवार को छात्रों व सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेसी सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर जबरन परिसर में घुसने व छात्रों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जामिया नगर थाने में शिकायत दी है।