उदयपुर। जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र स्थित साड़ोल माताजी एनिकट में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एनिकट में शव तैरता हुआ मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद फिलहाल मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इस संबंध में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने और मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

More Stories
लुधियाना में गोलियों से दहला इलाका, ‘पंडित कुलचे-छोले वाले’ के बेटे की हत्या से सनसनी
काम के तनाव से निपटने के लिए सरकार की पहल, कर्मचारियों को दिए गए ऑनलाइन कोर्स के निर्देश
प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर विवाद, गहलोत ने कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया