नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन करने के कारण पांच दिन की न्यायिक हिरासत में बुधवार सुबह तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। इसके कुछ ही घंटों बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तीखा बयान दिया। हालांकि, इस बीच वहां किसी ने कहा क्यों देश को खराब कर रहा है भाई? दीपके ने कहा, क्या इस देश में तिरंगा फहराना अपराध हो गया है? आशुतोष और सौरव को पांच दिन के लिए जेल भेज दिया गया। क्यों? क्योंकि वे जंतर मंतर गए और तिरंगा फहराया। आखिरी बार ऐसा ब्रिटिश राज में हुआ था। अंग्रेजों के शासन में जो स्वतंत्रता सेनानी सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराते थे, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाताथा।

More Stories
वाहनों की सुरक्षा जांच को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – देवनानी
जनकल्याण और सुशासन ही डबल इंजन सरकार का एकमात्र ध्येय – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक के प्रारंभिक स्वरूप का अनावरण किया