नई दिल्ली । दिल्ली में बीते कई दिनों से हर दिन किसी न किसी पार्टी या संगठन का धरना प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीयूएफआई) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फिरोजशाह रोड से जंतर मंतर की ओर संयुक्त विरोध मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जंतर मंतर को फिर से निर्धारित विरोध स्थल बनाने की मांग की। वे रिक्लेम जंतर मंतर और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगा रहे थे।

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके का हुआ विरोध
यादव नगर के 1000 घरों में 3 दिन से पानी की आपूर्ति ठप
यासीन मलिक की वर्चुअल पेशी न होने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल अधीक्षक से मांगा जवाब