नई दिल्ली । सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे को लेकर एक बयान दिया था। केजरीवाल का कहना था कि क्या अपने ही देश में अपना झंडा लहराना कोई अपराध है? उनके इस बयान पर दिल्ली के मंत्री आप आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि क्या अपने ही देश में अपना झंडा लहराना कोई अपराध है? यह बिल्कुल बेतुका है। केजरीवाल ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद ये बातें कहीं। अब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आप प्रमुख के इस बयान पर पलटवार किया है। कपिल मिश्रा ने एक्स पर लिखा, सुनो बेवकूफ! मोदी सरकार में लाल चौक तक तिरंगा लहरा रहा है, जहां तुम्हारा भाईजान धमकियां दिया करता था। इसलिए, तिरंगे के नाम पर झूठ नहीं चलेगा। तुम्हारी अपनी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, इसलिए अब तुम सैलरी पर रखे गए किराए के टट्टुओं के साथ क्रांति करने निकले हो। इससे पहले सीजेपी के अजिंक्य शिंदे ने बुधवार को बताया कि जंतर-मंतर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिंदे ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता इस कार्रवाई से डरेंगे नहीं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उनकी गलती क्या थी? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना। दीपके ने पीएम मोदी से कहा कि थोड़ी हिम्मत दिखाओ। अगर आप असहमति को कुचलने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाओ।

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके का हुआ विरोध
यादव नगर के 1000 घरों में 3 दिन से पानी की आपूर्ति ठप
रिक्लेम जंतर मंतर और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के लगे नारे