गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हुई। घरेलू गैस सिलेंडर से अचानक हुए रिसाव के कारण भीषण आग लग गई, जिसने दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। इस हृदयविदारक हादसे में बुरी तरह झुलसे एक 18 वर्षीय युवती और पांच साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इस घटना में करीब 25 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा को लेकर हलचल तेज, दिपके ने लोगों से जुड़ने की अपील की
नीले ड्रम कांड में मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट ने सुनाई सजा
नालासोपारा में इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, युवती ने लगाए शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप