राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। छुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोलापुर शिकारी महका मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही छुरिया थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
इलाज के दौरान महिला और बुजुर्ग ने तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार चार लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल और सड़क पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला।
शवों का कराया जा रहा पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छुरिया थाना पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ की GDP ग्रोथ पर टीएस सिंहदेव का तंज, बोले- डेटा पेश करने में सरकार माहिर
खपरगंज हिंसा: सोहेल खान समेत अब तक 12 गिरफ्तार, दूसरे फरार आरोपियों की तलाश तेज
सोशल मीडिया पर फोटो डालने की बात से बवाल, 15 दिन बाद बुजुर्ग ने तोड़ा दम