मधेपुरा। सावन की चौथी सोमवारी पर सिंहेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दुखद हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा में भर्ती कराया गया है।
पट खुलते ही मची भगदड़
मंदिर परिसर में रात करीब 12:30 बजे मुख्य सरकारी पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद 1:00 बजे बाबा सिंहेश्वरनाथ का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। भीड़ का दबाव बहुत अधिक था। तड़के लगभग 4:00 बजे जैसे ही मुख्य द्वार खोला गया, श्रद्धालुओं की धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ मच गई।
ग्रिल से टकराकर एक श्रद्धालु गंभीर
हादसे में ग्रिल से टकराकर गिरने के कारण एक श्रद्धालु का सिर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सुपौल के सिंटू कुमार, सहरसा की रूना देवी, मधेपुरा की सुलेना देवी और एक अज्ञात महिला शामिल हैं।
पुलिसकर्मी भी हुए चोटिल
हादसे के दौरान एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। वहीं मंदिर परिसर में स्थिति पर काबू पाने के प्रयास में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

More Stories
क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी, 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट केस: ED ने शुरू की ताबड़तोड़ जांच, खंगाले जा रहे दस्तावेज