बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 56 नए सिविल जजों की पहली पदस्थापना और 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आधिकारिक अधिसूचनाओं के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ जजों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग
राज्य शासन द्वारा प्रोबेशनरी (परवीक्षाधीन) अवधि पर नियुक्त किए गए 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को उनकी पहली पदस्थापना दे दी गई है। इन सभी नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को आगामी 29 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपने संबंधित पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 जजों के भी तबादले किए गए हैं।
प्रमुख न्यायिक अधिकारियों के तबादले
जारी आदेश के अनुसार कई प्रमुख न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है:
-
दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरिश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर बनाया गया है।
-
ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
-
ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश, राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से और एन. सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) दंतेवाड़ा भेजा गया है।
-
रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के मामलों के लिए रायपुर विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
-
अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) की जिम्मेदारी दी गई है।
सिविल जज सीनियर और जूनियर डिवीजन के फेरबदल
सिविल जज सीनियर डिवीजन संवर्ग में सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सह प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मुंगेली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर हाई कोर्ट में ओएसडी (OSD) बनाया गया है। साथ ही, सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 अन्य जजों के भी तबादले किए गए हैं।

More Stories
बलौदाबाजार के विकास को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा सक्रिय, जल्द मिल सकती हैं कई बड़ी सौगातें
बारिश में बदहाल हुए आदिवासी छात्रावास, टपकती छत के नीचे रात गुजारने को मजबूर छात्र
धमतरी के मांदागिरी में दिखेगा विकास का नया रंग, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली को मिलेगा पर्यटन केंद्र का रूप