इंदौर
इंदौर का बीआरटीएस जल्द ही देश का पहला ग्रीन मोबालिटी फ्रेंडली कारिडोर बन जाएगा। हम बीआरटीएस में चलने वाले सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदल रहे हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है। 10 इलेक्ट्रिक बसें इंदौर पहुंच भी चुकी हैं। जल्दी ही 40 बसें आ जाएंगी। यह जानकारी निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने दी।
निगमायुक्त ने बताया कि Indore BRTS की विशेष प्लानिंग एआइसीटीएसएल द्वारा की गई है। इसके तहत तय किया गया है कि इंदौर के बीआरटीएस में चलने वाली डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाए ताकि यह देश का पहला ग्रीन मोबिलिटी फ्रेंडली कारिडोर बन सके। बीआरटीएस पर चलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसें एडवांस फीचर्स से लैस होंगी। ऐसी 10 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। करीब 40 ऐसी बसें आना शेष हैं। इन बसों के इंदौर पहुंचने के बाद सभी डीजल आई बसें बदल दी जाएंगी और बीआरटीएस ग्रीन मोबिलिटी फ्रेंडली कारिडोर बन जाएगा।

More Stories
उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श
राज्य के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए 5,960 करोड़ रूपये की योजनाओं सहित कई जनहितैषी कार्यों को मंजूरी
भाजपा ने ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ नारे का किया स्मरण