बलरामपुर/अंबिकापुर.
बलरामपुर रामानुजगंज के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बुधवार सुबह पांच बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतक और सभी घायल अंबिकापुर के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद तत्काल पसता पुलिस मौके पर पहुंची। आधे घंटे मशक्कत के बाद घायलों को निकाला और अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने के लिए अंबिकापुर के निवासी पांच लोग औरंगाबाद से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान सेमरसोत अमझरनाला के पास विपरीत दिशा से बॉक्साइट लोड कर रेणुकूट ट्रक जा रहा था। जिसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेंट्रो कार बुरी तरीका से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार अंबिकापुर निवासी अभिषेक जायसवाल उम्र लगभग जिनकी 27 साल बताई जा रही है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर प्रधान आरक्षक अनिल पांडे और ओमप्रकाश सिदार पहुंचे। जिनके द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव और घायल को बाहर निकाला गया। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया।

More Stories
धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में प्रदर्शन, जनजातीय समाज ने उठाई मांगें
बालोद में हाई अलर्ट: आदिवासी प्रदर्शन से पहले सीमाएं बंद, भारी पुलिस बल की तैनाती
मजाक बना मौत की वजह, 10वीं के छात्र ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला