सवाई माधोपुर। कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में मानटाउन पुलिस ने धोखाधड़ी करते हुए एक 'मुन्ना भाई' को गिरफ्तार किया है। आरोपी केदार प्रसाद मीना चप्पल के सोल में मोबाइल और कपड़ों में पुरानी ओएमआर शीट छिपाकर परीक्षा केंद्र (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन) में घुस गया था।
उसने मोबाइल से प्रश्न पत्र के फोटो भी खींचे, लेकिन वॉशरूम में अधिक समय बिताने के कारण वह संदेह के घेरे में आ गया। सघन जांच के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस को उसके मोबाइल से प्रश्न पत्र के फोटो मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है कि वे कहीं साझा तो नहीं किए गए। आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है और पुलिस नए परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

More Stories
महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली का बड़ा कदम, जल्द लॉन्च होगा ‘सेफ दिल्ली’ ऐप
पंजाब में धमकी वाले बयान पर बवाल, अकाल तख्त ने उत्तराखंड सरकार से मांगा एक्शन
जोरदार विस्फोट से दहला खेड़ा, अवैध पटाखा फैक्ट्री में हादसे से मची अफरा-तफरी