मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने प्राइवेट जगह टैटू बनवाया और इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। जिसके बाद से नेटिजेन्स ने तत्काल कमेंट करना शुरू कर दिया। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘वाज मिसिंग माई टैटू, वर यू टू?’ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इजरायल और फिलिस्तिन के बीच चल रहे युद्ध के चलते इजरायल में फंस गई थी।
इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दी थी। हालांकि वह वहां से सही सलामत वापस आ गई थी। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनकी मूवी ‘प्यार का पंचनामा 2’ बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, जिसके बाद इन्होने फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में स्वीटी का रोल निभाया। इनकी ये फिल्म भी सुपर हिट हुई। इसके अलावा इन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी अदाकारी की है। साल 2023 में आई थ्रिलर ड्रामा ‘अकेली’ में भी नुसरत ने अहम भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने नया टैटू बनवाया है। उन्होंने अपने थाई पर टैटू बनवाया और इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसके बाद लोग उनकी इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि टैटू दिखाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में