कुछ लोगों में हल्दी वाला दूध पेट में गैस या अपच बढ़ा सकता है

Side Effects of Turmeric Milk: : हल्दी वाला दूध, जिसे अक्सर “गोल्डन मिल्क” कहा जाता है, भारतीय घरों में सर्दियों और बीमारियों से बचाव के लिए काफी लोकप्रिय है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर में सूजन कम होती है और नींद भी अच्छी आती है। लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है, ये बात सच नहीं है।कुछ लोग इसे पीने के बाद कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर सकते हैं। ऐसे में इसलिए इसे पीने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हल्दी वाला दूध किन परिस्थितियों में फायदेमंद है और किन हालातों में इसके सेवन से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
 
सबसे पहले जान लें हल्दी वाला दूध पीने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए
 
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व है। 
यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी से बचाव के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है।

सर्दी-जुकाम में राहत

हल्दी वाला दूध गले की खराश, खांसी और जुकाम में राहत देता है। 
इसकी गर्म तासीर बलगम को ढीला करती है और गले को आराम पहुंचाती है। 

सूजन कम करे

हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाली सूजन, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने में मदद करते हैं। 
चोट लगने या वर्कआउट के बाद इसका सेवन रिकवरी को तेज कर सकता है।

अब जान लें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए ये हल्दी वाला दूध

जिनको पाचन संबंधी समस्या है

 अगर आपको अक्सर गैस, एसिडिटी, अपच या ढीला पेट रहता है, तो हल्दी वाला दूध आपकी समस्या बढ़ा सकता है। 
हल्दी की गर्म तासीर और दूध की भारी प्रकृति पाचन पर असर डाल सकती है।

जो लोग खून पतला होने की दवा ले रहे हैं
 
हल्दी खून को पतला करने का काम करती है। 
अगर आप पहले से ब्लड पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं, तो हल्दी वाला दूध लेने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।

डायबिटीज के मरीज 
 
हल्दी ब्लड शुगर को कम कर सकती है। 
अगर आप शुगर की दवा ले रहे हैं, तो इसका असर ज्यादा हो सकता है और शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है।

किडनी स्टोन वाले मरीज
 
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें ज्यादा हल्दी लेने से बचना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऑक्सलेट होता है, जो स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं को

गर्भावस्था में ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता। 
इससे हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना न लें।

ये बात गांठ बांध लें

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या नियमित दवा ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।