रायपुर
प्रदेश में दुष्कर्म, सायबर ठगी, शराब और गांजा तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। यह जानकारी गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि देश में भादवि के गंभीर अपराध में छत्तीसगढ़ 11 वें और विशेष स्थानीय अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में 8 वें नंबर पर है।
भाजपा सदस्य धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सायबर ठगी, शराब और गांजा तस्करी के प्रकरण गत वर्ष की तुलना में बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 59 प्रकरण दर्ज किया गया था। जबकि वर्ष-2023 में 453 प्रकरण हो गया।
गृहमंत्री ने बताया कि शराब तस्करी के मामले वर्ष-2022 में 476 प्रकरण थे, जो कि बढक? 646 हो गया। इसी तरह गांजा तस्करी के मामलों में भी बढ़ोत्ती हुई है। वर्ष-2022 में 647 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो कि बढक? 775 हो गया।
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म, और महिला उत्पीडन के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में वर्ष 2022 में दुष्कर्म के 1246 के प्रकरण दर्ज किए गए। जबकि वर्ष-2023 में 2365 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा महिला उत्पीडन के मामले वर्ष 2022 में 1577, और 2023 में दर्ज किए गए।

More Stories
वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना आशियाना : योजनाओं के समन्वय से बदली जीवन की तस्वीर
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन
समय पूर्व जन्मे मासूम के जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे माता-पिता