भोपाल। खरमास के बाद मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल में फेरबदल के आसार है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल को तैयार है और आलाकमान को इस बारे में अवगत करा चुके हैं। मंत्रीमंडल में चार से छह मंत्री बदले जा रहे हैं। कुछ के विभाग भी बदले जा रहे हैं। ऐसी संभावना है कि चार से पांच मंत्री जो बदले जायेंगे, उनकी जगह नये विधायकों को पहली बार मंत्रीपद से नवाजा जायेगा। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जल्द ही मंत्रीमंडल में फेरबदल करने के फेर में है, लेकिन खरमास के चलते उन्हें रूकना पड़ रहा हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अब ऐसे नये चेहरों को मंत्री बनाने जा रहे हैं, जो अपने क्षेत्रों में रहकर विकास कार्य करें और शासन की योजनाओं को त्वरित गति से अमलीजामा पहना सकें।

More Stories
अटल लोक परियोजना को मिली रफ्तार, 19.50 करोड़ से विकसित होगा पर्यटन स्थल
DGP ने की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम की सराहना, किलिमंजारो अभियान की सफलता पर सम्मानित किया
बंगाल की सियासत में हलचल, Manas Bhunia ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस