नई दिल्ली
कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पांच समन प्राप्त कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब 6 साल पुराने केस में भी झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ जारी समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस यूट्यूबर ध्रुव राठी का वीडियो रीट्वीट करने से जुड़ा है।
कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के किसी शख्सियत की ओर से जब ट्वीट या रीट्वीट किया जाता है तो उसका प्रभाव फुसफुसाहट से अधिक होता है। जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने कहा, 'जब लाखों लोग किसी पब्लिक फिगर को फॉलो करते हैं, कुछ भी जो पेश किया जाता है वह जनता या उन्हें फॉलो करने वालों के संज्ञान के लिए होता है। लाखों लोगों की ओर से फॉलो किए जाने वाली शख्सियत का प्रभाव भी पीड़ित पर अधिक होगा।'

More Stories
गुजरात में छात्रावास और शिक्षण संस्थानों को मिलेगा PNG कनेक्शन, सरकार ने जारी किए निर्देश
जींद में बस-ऑटो टक्कर से मचा हड़कंप, 40 यात्री घायल; चालक संदीप PGIMS Rohtak रेफर
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चार राज्यों में 1.50 करोड़ की ठगी