मुंबई
जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लापता लेडीज’, जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है, का ट्रेलर एक हंसी से भरी दुनिया में लापता लेडीज की रोलरकोस्टर ट्रिप की झलक दिखाता है। ऐसे में दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि इस बार फिल्म निर्माता किरण राव हमारे लिए क्या खास लेकर आई हैं।
ट्रेलर देखने के बाद, लोग अब किरण राव के निर्देशन में बने पहले गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए, निर्माताओं ने बताया है कि इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का पहला गाना 5 फरवरी, 2024 को आएगा। डायरेक्टर किरण राव ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, डाउट 5 फरवरी को खत्म हो जाएगा! जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है।
यह फिल्म 1 मार्च, 2024 को रिलीज हो रही है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि एडिशनल डायलॉग्स दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।

More Stories
कालीन भैया का नया दुश्मन बिरजू लोहार कौन? मोहित मलिक ने निभाया भौकाली किरदार
अमिताभ बच्चन को भगवान क्यों मानते हैं प्रियदर्शन? ‘कसौटी’ का वो किस्सा आज भी याद है
मोहनलाल की नई फिल्म का ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगी यूक्रेन से भारतीयों की वापसी की कहानी