October 22, 2026

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत के तपनौली में भूस्खलन, तीन की मौत, 13 घायल

जकार्ता
इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत के तपनौली में भूस्खलन से अवरुद्ध राजमार्ग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोगों के घायल हाेेने की खबर है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि यह घटना तब हुई जब स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम 5 बजे तरुतुंग-सिबोल्गा राष्ट्रीय सड़क पर ट्रैफिक जाम के बीच सड़क अचानक से धंस गई, जिससे कई वाहन टकरा गए।

मुहारी ने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनका बच्चा शामिल है। इस घटना में सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए और छह की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। घटना में एक घर, पांच मिनी बसें, एक लॉजिस्टिक ट्रक और कुछ मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं।

सड़क रविवार सुबह से ही चलने लायक हो गई है, मलबा हटा दिया गया है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने अधिक बाढ़ और भूस्खलन की संभावना की चेतावनी दी है, अनुमान है कि तेज हवा और बिजली के साथ भारी बारिश कम से कम 5 फरवरी तक जारी रहेगी।