पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि लखीसराय के बड़हिया में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के रोड-शो सह स्वागत जुलूस में उनके समर्थकों द्वारा सड़कों पर बंदूक से फायरिंग कर जश्न मनाना कानून के अनुसार गैरकानूनी एवं एक दंडनीय अपराध है। काननू की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है। सुशासन की दम भरने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी कबतक उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और उनके समर्थकों पर कानूनी कार्रवाई करते हैं, यह देखने वाली बात है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए की नई सरकार गठन के बाद से राज्यभर में सत्ता संरक्षित अपराधियों और सामंतवादियों-गुंडों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य में अपराधी सम्राट और विजय हो चुका है। चहुँओर सत्ता संरक्षित अपराधी तांडव मचा रखा है। प्रतिदिन राज्य भर में दर्जनों हत्या, लूट, डकैती की वारदात जारी है। राज्य की जनता भगवान भरोसे जीने पर मजबूर है।

More Stories
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत