नई दिल्ली । दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है और बीते तीन सालों में नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई, जहां सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। राजधानी दिल्ली के मौसम में इस बार सर्दियों की धमक समय से पहले ही महसूस की जाने लगी है। मंगलवार रात राजधानी दिल्ली में नवंबर महीने के लिए बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही। इससे पहले वर्ष 2022 में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली थी। उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर रात के तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। अगर पिछले कुछ सालों में नवंबर महीने के न्यूनतम तापमान से तुलना करें तो वर्ष 2022 के नवंबर महीने के बाद राजधानी में इतनी ठंड पड़ी है। वर्ष 2022 की 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

More Stories
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत