मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डासिंग स्टार सनी लियोनी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार सनी अपने नये करियर को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने फूड इंडस्ट्री के बिजनेस में कदम रखा है। सनी लियोनी ने अपना खुद का रेस्टोरेंट शुरू किया है जिसकी ओपनिंग राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में की है। इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और फोटोज भी शेयर की हैं। सनी के रेस्टोरेंट का नाम ‘चिका लोका’ है।
ये एक स्पैनिश नाम जिसका मतलब पागल लड़की या अंग्रेजी में क्रेजी गर्ल होता है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस नए रेस्तरां की जानकारी भी दी है। रेस्टोरेंट की ओपनिंग के दौरान सनी लियोनी ने मीडिया से भी बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक्टिंग और फिल्मों के साथ बिजनेस में कदम बढ़ा रही हैं। रेस्टोरेंट के अलावा वे और भी कई सारे आइडियाज में काम करना चाहती हैं।

More Stories
कम बजट, धीमी शुरुआत और फिर बंपर कमाई, ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे सितारे, राम चरण-उपासना और हेमा मालिनी ने ऐसे दी बधाई
असरानी की आखिरी फिल्म ‘हैवान’ से सामने आया खास सीन, अक्षय कुमार ने बयां किया अपना दर्द