अनूपपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 13 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कुष्ठ सलाहकार डॉक्टर शिवेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा कुष्ठ की जानकारी के साथ रोगी के प्रति भेदभाव एवं समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में रोगी की पहचान कर एमडीटी उपचार प्रदान कर विकलांगता से बचाया जा सकता है। रोगी घर में रहकर परिवार के साथ पूर्ण उपचार ले सकता है। यह रोग माइक्रोबैक्टेरियम लेपरी नामक जीवाणु से फैलता है, यह छुआछूत का रोग नहीं है।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संकल्प दिलाया गया कि कुष्ठ के मरीजों से भेद भाव नहीं करना है। एम डी टी दवाई के माध्यम से कुष्ठ रोग का निवारण किया जा सकता है।

More Stories
धनतेरस और दिवाली को लेकर भोपाल में तैयारियां तेज, बाजारों में ट्रैफिक प्लान लागू और दमकलें अलर्ट
बिजली कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी चिंता, 7-8 नवंबर को प्रदेशभर में काम बंद करने की चेतावनी
हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा में निर्विरोध एंट्री, एमपी से बने सांसद