कोलंबो
श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में सरकारी कंडकाडु उपचार एवं पुनर्वास केंद्र से झड़प के बीच करीब 40 कैदी भाग गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पुनर्वास केंद्र के आयुक्त जनरल दर्शना हेटियाराच्ची ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नशे की लत से उबरने वाले दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसका फायदा उठाते हुए 40 कैदी भाग गए। 12 जनवरी को 60 से ज्यादा कैदी केंद्र से भागे थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्याय, जेल मामलों और संवैधानिक सुधार मंत्री विजयदास राजपक्षे ने कहा कि कंडकाडु में प्रबंधन को बदलने के लिए कदम उठाए जाएंगे। दिसंबर 2023 में भी, समूहों के बीच झड़प के दौरान 130 से ज्यादा कैदी केंद्र से भाग गए थे।

More Stories
यूक्रेन में Starlink को लेकर बड़ा अपडेट, ट्रंप-मस्क की बातचीत के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने क्यों किया इनकार?
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को याद दिलाया कारगिल का इतिहास, सैनिकों के शवों का मुद्दा उठा
तूफान ‘चांपी’ ने ताइवान में मचाई तबाही, 20 शहरों में बंद जैसी स्थिति