सांगानेर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम जेडीए शुरू करेगा। अलग-अलग तीन चरणों में काम होंगे। 75 कॉलोनियों में सीवर लाइन डाली जाएगी और करीब सवा दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी। सीवर सिस्टम विकसित करने पर जेडीए की पब्लिक-हैल्थ-इंजीनियरिंग (पीएचई) शाखा 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। मानसून के बाद काम शुरू होगा। वार्ड 63, 67, 83, 88 और 91 में कार्य होगा।
सेफ्टी टैंक से मिलेगी मुक्ति
कई वर्षों से इन कॉलोनियों में लोग कच्चे सेप्टिक टैंकों के भरोसे हैं। ज्यादातर लोग घर के बाहर सड़क सीमा में 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे खोद लेते हैं। कुछ वर्षों बाद पानी सोखने की इन गड्ढों की क्षमता खत्म हो जाती है और सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है।

More Stories
आधी रात थानों की हकीकत देखने पहुंचे SSP, वर्दी में नहीं मिले ड्यूटी अफसर
निजी बस हादसे में पूर्व सैनिक की गई जान, 11 यात्री घायल; अस्पताल में भर्ती
नेतृत्व बदलाव की अटकलों पर बोले बघेल, ‘यह गुड्डा-गुड़िया का खेल नहीं’