नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड है, जो कई जरूरी बॉडी फंक्शन करता है। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण लिवर से जुड़ी परेशानियों के मामले काफी बढ़ रहे हैं। लिवर डिजीज का अगर जल्दी पता न लगाया जाए, तो यह लिवर फेलियर का कारण भी बन सकता है, जो जानलेवा है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में कुछ लक्षण (Liver Disease Early Symptoms) दिखाई देते हैं, जिनकी मदद से इसका पता लगाया जा सकता है। आइए जानें लिवर डिजीज के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं।
पीलिया
पीलिया लिवर डिजीज का सबसे अहम लक्षण है। इसमें त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लिवर में बनने वाले बिलीरुबिन आंतों तक नहीं पहुंच पाता और शरीर में लीक होने लगता है। इसके कारण व्यक्ति धीरे-धीरे पीला नजर आने लगता है। अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

More Stories
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी