नई दिल्ली। दिल्ली सरकार 675 झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास के लिए मुंबई की धारावी मॉडल का अध्ययन कर रही है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली सरकार का लोगों को सुव्यवस्थित ढंग से बचाना चाहती है न कि उजाड़ना।
शालीमार बाग में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, वर्षों से झुग्गी में रहने वालों को मकान मिलेगा। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझानी होगी। यदि कोई व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अतिक्रमण करके रहने लगेगा तो उसे मुख्यमंत्री नहीं बचा सकता।
कोई दुर्घटना हो जाए, कोई व्यक्ति या गोमाता ट्रेन की चपेट में आ जाएं तो कौन जिम्मेदार होगा? प्रत्येक व्यक्ति की अपनी, अपने शहर और रेलवे की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है।

More Stories
कर्ज माफ करने के बदले शर्मनाक शर्त, फाइनेंसर की घिनौनी हरकत
भक्त रहसू की पुकार पर थावे पहुंचीं मां भवानी, आस्था की अद्भुत कथा
चलती ट्रेन से फिसला युवक, हथेली कटने से हालत गंभीर