भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को स्टेट हैंगर, भोपाल पर मध्यप्रदेश के प्रवास पर आईं उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ और उत्तरीय भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को अपनी लिखी दो पुस्तकें " चुनौतियां मुझे पसंद हैं" और "हमारा राजभवन" की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेल को महाकाल मंदिर का चित्र भेंट किया।

More Stories
घोड़छत्र नदी के पास ट्रक हादसे से मचा हड़कंप, 8 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी की संपत्ति में कितना अंतर? स्विट्जरलैंड की प्रॉपर्टी पर चर्चा
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव, मोनाली ठाकुर की परफॉर्मेंस रहेगी खास