न्यू यॉर्क
अमेरिका में दुनियाभर के लोगों के लिए एक सपने जैसा है। पूरी दुनिया से लोग अपना सपना पूरा करने अमेरिका का रुख करते हैं। जिन्हें अमेरिका पहुंचने में सफलता मिल जाती है वहां अपने काबिलियत के मुताबिक अवसर भी मिल जाते हैं। भारत से भी बड़ी संख्या में लोग हर वर्ष अमेरिका जाते हैं। इनमें बड़ी तादाद विद्यार्थियों की होती है। जो भारतीय वहां पढ़ने जाते हैं, उनमें बहुत को अमेरिका में ही रोजगार के मौके भी मिल जाते हैं। ऐसे लोग वहीं घर भी बसा लेते हैं।
इस दौरान उन्हें तरह-तरह की वीजा प्रक्रिया और नियमों से गुजरना होता है। इन सब नियमों-शर्तों पर खरे उतरकर जो भारतीय अमेरिका में बस जाते हैं, उनका वहां जलवा कायम हो जाता है। आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में बसे विभिन्न नस्लों के लोगों में भारतीय मूल के लोग सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। एक और आंकड़ा बताता है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा ग्रैजुएट आबादी भी भारतीय मूल के लोगों की ही है।

More Stories
सोने की खदानें नहीं, फिर भी गोल्ड एक्सपोर्ट में स्विट्जरलैंड का दबदबा
इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति प्रबोवो की नीतियां निशाने पर
मृत तारे के आसपास क्या हो रहा है? चट्टानी ग्रहों को निगलने के मिले संकेत