भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को असीम दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री रविंद्र सिंह ने राजधानी के विभिन्न समाचार पत्र समूहों में अपनी सेवाएं दीं, वर्तमान में वे दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि में कार्यरत थे।

More Stories
रीवा सांसद के बेटे का दर्द छलका, बोले- ‘घर से निकाल दिया गया, कोई सुनने वाला नहीं’
डायल-112 के WhatsApp पर CM मोहन यादव को धमकी, क्राइम ब्रांच ने मुंबई से आरोपी पकड़ा
डीजे की तेज आवाज के बीच गणेश दर्शन, बैतूल में छात्रा की अचानक मौत से मचा हड़कंप