भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक व पूर्ण अध्यक्ष अरविंद जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरविंद जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह एवं वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
सीहोर में खराब पुलिया पर पलटा पानी के केन से भरा ऑटो, निर्माण की मांग तेज
TET की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना
बीना में बीजेपी नेता का विरोध प्रदर्शन, बीच सड़क पर बैठे तो थम गया यातायात