भोपाल
अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, संजय दुबे, सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
डीजे की तेज आवाज के बीच गणेश दर्शन, बैतूल में छात्रा की अचानक मौत से मचा हड़कंप
खंडवा में विसर्जन के दौरान दो भाई डूबे, 5 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुए शव
स्टेशन पर पानी की कमी या खराबी नहीं चलेगी, 284 स्टेशनों पर जांच अभियान शुरू