मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना
म.प्र. संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपए सहायता राशि का स्वीकृति पत्र भी किया प्रदान
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के कोलार रोड स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुत्र-पुत्री सहित सभी परिजन को ढांढस बंधाया और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेंद्र दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता दुबे को जनसम्पर्क विभाग की मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण योजना में राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति आशय पत्र भी प्रदान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, समाजसेवी राहुल कोठारी, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता सहित माता श्रीमती उमा देवी दुबे, स्व. दुबे के पुत्र-पुत्री एवं अन्य सभी परिजन उपस्थित थे।

More Stories
एमपी में इसी महीने लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड: सीएम का बड़ा बयान
वक्फ बोर्ड में नया बदलाव! मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार 2 हिंदू सदस्यों को किया शामिल
मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में जल्द लागू होगी UCC