इसमें कोई दोराय नहीं कि कॉफी दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पेय पदार्थों में से एक है। हालांकि, यदि आप उन लोगों में से हैं जो कॉफी की बोतल को खोलने के बाद एक बार ही इसका लुत्फ उठा पाते हैं, और बाकी कॉफी को फेंकने नौबत आ जाती है तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि कॉफी जल्दी खराब नहीं होती है। इसे यदि अच्छी तरह से स्टोर किया जाए तो यह साल भर से ज्यादा समय तक फ्रेश रह सकती है।
कंटेनर का सही चुनाव जरूरी
हवा के संपर्क को कम करने के लिए कॉफी बीन्स या पिसी हुई कॉफी को एयरटाइट कंटेनर में रखें, जिससे कॉफी अपना स्वाद, सुगंध, बनावट और समृद्धि ना खो पाए है। इसके अलावा, कॉफी लाइट से भी खराब होती है इसलिए लिए इसकी फ्रेशनेस और टेस्ट को बचाए रखने के लिए अपारदर्शी कंटेनर में रखें।
डार्क और कोल्ड जगह पर करें स्टोर
अपनी कॉफी को गर्मी और धूप से दूर ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। इसे स्टोव या गर्मी पैदा करने वाले अन्य उपकरणों के पास भी रखने से बचें।
इन चीजों से रखें दूर
फ्रीज में कॉफी को स्टोर ना करें क्योंकि यहां वह नमी के कारण खराब हो सकता है। साथ ही कॉफी अपने आसपास की गंध को अवशोषित कर सकती है। इसलिए इसे तेज गंध वाली चीजों जैसे मसाले या सब्जियों आदि के पास रखने से बचें।

More Stories
दिवाली स्नैक्स रेसिपी: नमकीन से लेकर क्रिस्पी पकवानों तक, ये 20 आइडिया आएंगे काम
सर्दियों में सांस के मरीज रहें सावधान, डॉक्टर ने अस्थमा अटैक को लेकर दी चेतावनी
पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं सरगी में क्या खाएं? जानें जरूरी बातें