गाजा
गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 23,708 हो गई है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना के हमले में 151 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी जबकि 248 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक गत सात अक्टूबर को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों के कारण 60,005 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।
काफी संख्या में पीड़ित अभी भी मलबे के नीचे हैं और एम्बुलेंस तथा नागरिक सुरक्षा दल उन तक नहीं पहुंच सकते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने पहले मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह शहर के पश्चिम में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के पास एक आवासीय घर को निशाना बनाया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस और मध्य गाजा पट्टी में अल-मगाजी शरणार्थी शिविर में सशस्त्र झड़पें हुयीं।

More Stories
सोने की खदानें नहीं, फिर भी गोल्ड एक्सपोर्ट में स्विट्जरलैंड का दबदबा
इंडोनेशिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति प्रबोवो की नीतियां निशाने पर
मृत तारे के आसपास क्या हो रहा है? चट्टानी ग्रहों को निगलने के मिले संकेत