भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान के लिए राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलीराजपुर जिले में उनकी जन्मभूमि चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में "अमर शहीद चंद्रशेखर उद्यान" के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह उद्यान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान को चिरस्थायी रखने के साथ ही शहर की विरासत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

More Stories
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ