लोहड़ी का त्योहार बेहद खास होता है और इस दिन लोग घर में तरह-तरह की चीजों को बनाते और खाते हैं। इस त्योहार में गुड़, मेवे और आटे की कई सारी गर्म चीजें बनाई जाती हैं और फिर खाई जाती है। ऐसी ही एक चीज है पिन्नियां जिसे इस अवसर पर खूब बनाया और खाया जाता है। खास बात ये है कि इसकी प्रकृति बेहद गर्म होती है और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो, आइए जानते हैं पंजाबी स्टाइल में पिन्नियां कैसे बनाएं।
गेहूं का आटा
गोंद
बूरा
घी
बादाम
काजू
सूखा नारियल लें।
अब कड़ाही को गर्म कर लें और इसमें घी डालें। इसके बाद इसमें गेहूं का आटा डालकर भून लें। इसके बाद इसी तरह बादाम, काजू और सूखा नारियल सबको एक-एक करके भूनकर रख लें। अब एक बाउल में भुना हुआ आटा डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें ऊपर से बूरा डालकर चलाएं। अगर ये ज्यादा सूखा लग रहा है तो इसमें घी डालें और फिर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद हाथों में घी लगाएं और इसके छोटी-छोटी गोल-गोल पिन्नियां बनाएं।
अब इन पिन्नियों को डिब्बे में बंद करके रख लें और फिर आराम से बैठकर इसे खाएं। ये पिन्नियां लंबे समय तक चलती हैं और इन्हें बनाना इतना आसान है कि आप इसे कभी भी बना सकते हैं। तो, अगर आपने आजतक पंजाबी पिन्नियां नहीं खाई है तो अब इसे घर में बनाएं और खाएं।

More Stories
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स