रायपुर
छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉकों में मतदान होगा. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. इस चरण में कुल 46,83,736 मतदाता वोट डालेंगे. 21 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 53 विकासखंडों में मतदान हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था.
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हो रहे. दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शांति पूर्ण मतदान कराने पोलिंग बूथों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

More Stories
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा