कुआलालम्पुर
भारत के किदाम्बी श्रीकांत अपनी गलतियों पर काबू नहीं रख सके और मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से दूसरे दौर में सीधे गेम में हार गए।
कई सहज गलतियों और गलत लाइन कॉल के कारण विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज श्रीकांत को दुनिया के 20वें नंबर से खिलाड़ी का लोंग से 13.21, 17.21 से पराजय झेलनी पड़ी। श्रीकांत की शुरूआत अच्छी रही और एक समय वह 6.1 से आगे चल रहे थे लेकिन फिर उन्होंने गलतियां करनी शुरू की और का लोंग ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की।
पिछले दो मुकाबलों में श्रीकांत ने का लोंग को हराया था लेकिन इस बार लय कायम नहीं रख सके और पहला गेम आसानी से गंवा दिया। दूसरे गेम में एक समय उनके पास 11.10 की बढत थी लेकिन फिर गलतियों से वह उबर नहीं सके।

More Stories
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में कब मिलेगा मौका? युवराज सिंह ने उठाई आवाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा बदलाव, औकिब नबी अब पहले तीन मैचों में भी खेलेंगे
‘गेंदबाजों को सही समय पर इस्तेमाल करना सीखें’, श्रेयस की कप्तानी पर भड़के मोहम्मद कैफ