गौरेला.
गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही थाना क्षेत्र में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला मरवाही थानाक्षेत्र का है जहां पर रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि एक 15 साल के लड़के के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है।
जब पीड़िता घर में अकेली थी उसी समय आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसी मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में गौरेला एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे का कहना है कि घटना की शिकायत के बाद कुछ घंटे के अंदर ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी नाबालिग पहले भी चोरी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है।

More Stories
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी जानकारी
हर महीने 4% कमाई का वादा, फिर 3.12 करोड़ की ठगी; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
तीन महीने बाद भी निर्णय नहीं, छत्तीसगढ़ी भाषा में शिक्षा के मुद्दे पर हाईकोर्ट नाराज