भोपाल
लोगों में खासकर युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने का नशा इस कदर चढ़ा हुआ है कि कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। कभी कभी यही जुनून मौत की वजह भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है जहां रील्स बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की जान चली गई। गंभीर हादसे भी रहे हैं।
दरअसल घटना कोलार थाना क्षेत्र के इनायतपुर नहर की है, जहां तीन दोस्त तेज रफ्तार कार में रील्स बना रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में जहां दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं अन्य एक गंभीर है। मृतकों के नाम पलाश और विनीत है, वहीं तीसरे दोस्त पीयूष की हालत गंभीर है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक पलाश और विनीत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में पदस्थ थे। हादसे में मौत की खबर से लोक निर्माण विभाग में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव