भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के पूर्व संघचालक, देवपुत्र समाचार पत्रिका के संस्थापक और संपादक, विद्याभारती मध्य क्षेत्र के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना के अवसान पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय अष्ठाना जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा की साहित्यक धरोहर को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी पुस्तकें, वार्ताएँ और आलेख अविस्मरणीय रहेंगे। उनका योगदान हमें सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्य-आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
थानों की ‘कुर्सी’ बदली: मऊगंज में SP ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आउट, रोल नंबर से ऐसे देखें स्कोरकार्ड
उज्जैन-कोटा MEMU ट्रेन शुरू, श्रद्धालुओं की यात्रा अब और सुविधाजनक