खैरागढ़
शहर के बरेठ पारा स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था. यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रायपुर जिले के 4 जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण तय, जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रक्रिया जारी
जानकारी के अनुसार, बरेठ पारा के रहने वाले राजेश रजक का गोदाम है, जिसमें टेंट हाउस का लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था. गोदाम से आग उठता देख आस-पास रहने वाले लोग भी अपना घर खाली कर सुरक्षित जगह की ओर भागे.
लोगों ने इसके साथ आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. घटना की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आगजनी के पीछे क्या वजह थी.

More Stories
मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह ने रचा इतिहास, 383वीं रैंक के साथ बनेंगी IPS अधिकारी
भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- ‘नीतीश कुमार पुराने खिलाड़ी हैं’
रतनपुर को बड़ी सौगात, आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी