ग्वालियर
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने एक आदेश जारी किया जिसमें अब से 13 जनवरी तक यानि इस पूरे सप्ताह ग्वालियर जिले में संचालित प्री प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक ही लगेंगे।
वहीं ग्वालियर चंबल संभाग की बात की जाए तो यहां भीषण ठंड ने सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की हालत भी खराब हो रही है और इसी ठंड को देखकर सभी स्कूलों समय बदलने का आदेश जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, अब सभी निजी और सरकारी स्कूल प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही लगेंगे, यह आदेश सोमवार यानी आज से लागू हो रहा है और 13 जनवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेगा, हालांकि इस का आदेश का पालन एमपी बोर्ड और सीबीएसई सभी स्कूल करेंगे। बता दें कि इस आदेश को ग्वालियर कलेक्टर ने लागू किया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में “रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन