इंदौर
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व देवी सरस्वती को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती की आराधना करने से देवी लक्ष्मी और मां काली भी प्रसन्न होती हैं।
कब है बसंत पंचमी 2024?
पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 13 फरवरी को दोपहर 02.41 बजे से शुरू होगी। अगले दिन दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी। उदया तिथि 14 जनवरी को है। इस लिए बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी 2024 पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07.01 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए 5 घंटे 35 मिनट का समय है।

More Stories
घर के मंदिर से कितनी देर बाद हटाने चाहिए चढ़ाए गए फूल? जानें पूजा-पाठ के ये जरूरी नियम
माथे पर चंदन और कुमकुम लगाने का अलग-अलग अर्थ और महत्व, जानें धार्मिक मान्यता
पानी नहीं, 40 हजार किलो देसी घी से बना है राजस्थान का ये मंदिर! बनने में लग गए 86 साल, अंदर से ऐसा है नजारा