भोपाल
उमरिया जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में इन्फोर्समेंट टीम के सदस्य जिले के स्कूलों में जाकर बच्चों को तंबाकू से दूर रहने और उसके सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी दे रहे हैं।
टीम के सदस्यों ने पिछले दिनों ग्राम चंदिया लोढ़ा पहुँचकर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई। दल ने ग्राम भरोला एवं अन्य ग्रामों का भी दौरा किया। तंबाकू नियंत्रण एक्ट के तहत उन दुकानदारों पर करीब 27 हजार रुपये का जुर्माना किया गया, जो प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी तंबाकू सामग्री का विक्रय कर रहे थे।

More Stories
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव