राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के मदान मार्केट में कल हुए सिलेंडर विस्फोट की घटना पर दुख प्रकट किया है। राजस्थान में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढक़र 9 हो गई है। खबरों के अनुसार, आज दुकानों के मलबे से 3 और शवों को बरामद किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बयान दिया है। सीएम ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर में कल गैस सिलेंडर फटने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है।
जिला प्रशासन दुर्घटना के बाद से ही लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता से लगा है और घायलों को समुचित उपचार एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। आपको बता दें कि बीकानेर केनया कुआं के पास मदान मार्केट की एक ज्वेलरी वर्कशॉप में गैस सिलेंडर फटने से बाजार की 21 दुकानें ध्वस्त हो गई थीं।

More Stories
मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी! सुपर-100 में बढ़ीं सीटें, आवेदन प्रक्रिया शुरू
बाबा धाम में दर्शन होंगे आसान, शीघ्रदर्शनम श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था
चांदीपुरा वायरस से गुजरात में हड़कंप, तीन मासूमों की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क