सुकमा
थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से दो अलग-अलग प्रकरणों में आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 4 नक्सली डीएकेएमएस सदस्य कुंजाम रामा, बारसे बिच्चेम, मिलिशिया सदस्य कुंजाम जोगा व कुंजाम भीमा 26 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे, जिसमें 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हुए थे।
दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार 5 नक्सली पुनेम सुक्का, मिडि?म देवा उर्फ एंगा पांडू, भोगाम मल्ला, मिलिशिया सदस्य मुचाकी भीमा और तामू नंदा जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य 6 जून को सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी है।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर
धमतरी में आकाशीय बिजली से 40 भेड़-बकरियों की मौत
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर.